बिहार : आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई को अतिरिक्त प्रभार

Ads

बिहार : आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई को अतिरिक्त प्रभार

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 11:51 AM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 11:51 AM IST

पटना, नौ जून (भाषा) बिहार सरकार ने वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों का तबादला किया है जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना से मिली।

राज्य के गृह विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार राज को महानिरीक्षक (रेलवे) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह वर्तमान में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के महानिरीक्षक (आईजी) हैं।

आईपीएस अधिकारी एस. प्रेमलता (वर्ष 2006 बैच) को आईजी (मद्यनिषेध) नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, विशेष शाखा के आईजी एवं वर्ष 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को आईजी (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अनुसार 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार पोरिका को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) का उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2012 बैच आईपीएस अधिकारी सुशांत कुमार सरोज को बिहार पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) में डीआईजी नियुक्त किया गया है।

इससे पहले बिहार सरकार ने 22 मई को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों में तैनात कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था अथवा उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।

भाषा कैलाश मनीषा अमित

अमित