बिहार में राजग ने बहुमत का आंकड़ा पार किया

बिहार में राजग ने बहुमत का आंकड़ा पार किया

बिहार में राजग ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
Modified Date: November 14, 2025 / 07:59 pm IST
Published Date: November 14, 2025 7:59 pm IST

पटना, 14 नवंबर (भाषा) बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का 122 का आंकड़ा पार कर लिया।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताज़ा नतीजों के अनुसार, राजग ने अब तक 125 सीटें जीत ली हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 64 सीटें जीतकर और 26 पर आगे रहते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसकी सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 47 सीटें जीती हैं और 37 पर बढ़त बनाए हुए है। लोजपा (राम विलास) ने 11 सीटें जीतीं और आठ पर आगे है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक सीट जीती है और तीन पर आगे है।

राजग खेमे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य मंत्री प्रेम कुमार, महेश्वर हजारी और संजय सरावगी जैसे कई प्रमुख नेता विजेता रहे।

दूसरी ओर, विपक्षी इंडिया गठबंधन अब तक केवल 17 सीटें ही जीत सका है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 14 सीटें जीतीं और 11 पर आगे है, जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती है और पांच पर बढ़त बनाए हुए है। भाकपा (माले) लिबरेशन ने एक सीट जीती है और एक पर आगे है। भाकपा (एम) ने भी एक सीट जीती है।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है।

भाषा कैलाश

राजकुमार हक

हक


लेखक के बारे में