बिहार के औरंगाबाद जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत

Ads

बिहार के औरंगाबाद जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 18, 2023 / 10:21 PM IST,
    Updated On - September 18, 2023 / 10:21 PM IST

पटना, 18 सितम्बर (भाषा) बिहार के औरंगाबाद जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

पटना स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

भाषा अनवर अर्पणा

अर्पणा