फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका! एक्टर और फिल्ममेकर अमिताभ दयाल का हार्ट अटैक से निधन

अमिताभ दयाल (Amitabh Dayal) की हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोकाकुल हो गई है। एक्टर, फिल्ममेकर अमिताभ अभी कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट कर जिंदगी की जंग लड़ने का हौसला जाहिर कर रहे थे

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका! एक्टर और फिल्ममेकर अमिताभ दयाल का हार्ट अटैक से निधन

Amitabh Dayal

Modified Date: December 4, 2022 / 02:40 am IST
Published Date: December 4, 2022 2:40 am IST

Actor and filmmaker Amitabh Dayal dies

मुंबई। अमिताभ दयाल (Amitabh Dayal) की हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोकाकुल हो गई है। एक्टर, फिल्ममेकर अमिताभ अभी कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट कर जिंदगी की जंग लड़ने का हौसला जाहिर कर रहे थे, लेकिन अफसोस कि मात्र 61 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। कोविड-19 से पीड़ित अमिताभ काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना से ठीक भी हो गए थे लेकिन दोबारा दिल का दौरा पड़ गया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। ओम पुरी (Om Puri) के साथ फिल्म ‘कगार: लाइफ ऑन द एज’ (Kagaar: Life On The Edge) में काम किया था।

read more: बिंदास वाणी कपूर बिकिनी में ही पहुंच गई सैलून, वीडियो ने मचाई खलबली, देखें

अमिताभ दयाल के निधन की जानकारी उनकी पत्नी मृणालिनी पाटिल ने दी। उन्होंने बताया कि ‘आज सुबह तड़के साढ़े 4 बजे निधन हो गया। अमिताभ को 17 जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला था कि कोरोना पॉजिटिव हैं। इलाज के बाद कोरोना से ठीक हो गए थे, लेकिन एक बार फिर हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका’।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

अमिताभ दयाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से ही बनाया गया अपना वीडियो 4 दिन पहले ही पोस्ट किया था। उनका यह वीडियो बेहद इमोशनल है, अमिताभ अपने वीडियो में कह रहे थे कि ‘नमस्कार दोस्तों आज आठवा दिन है कोविड से लड़ाई करते-करते..लड़ाई करना कभी मत छोड़िए..कोई आत्मरक्षा के लिए लड़ता है..कोई आत्मसम्मान के लिए लड़ता है..अब हम कोविड से लड़ रहे हैं आत्मरक्षा के लिए..हमे जिंदगी जीनी है..इसलिए कभी हार मत मानिए..जैसे मैं नहीं मान रहा..मैं आप लोगों से रोज मिलूंगा….जय हिंद’

read more: कर कटौती सीमा बढ़ाने से राज्य कर्मचारियों को बढ़ा हुआ सामाजिक सुरक्षा कवर मिलेगा: पीएफआरडीए
ये वीडियो बता रहा है कि अमिताभ दयाल अभी जिंदगी जीना चाहते थे, लेकिन कोविड-19 ने उन्हें मौका नहीं दिया। ‘रंगदारी’ और ‘धुआं’ फिल्म के अभिनेता अमिताभ की शादी मराठी डायरेक्टर मृणालिनी पाटिल से हुई थी, लेकिन शादी के 9 साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। इनका एक बेटा शिवम पाटिल और बेटी अमृता पाटिल है।

IBC24 Food से मुफ्ते में जुड़ने के लिए  Click करें- IBC24 Food Channel

इस थाली में हैं 15 से ज्यादा तरह के पकवान, वीडियो देख लिया तो मज़ा आ जाएगा | IBC24 Food

IBC24 Food से मुफ्ते में जुड़ने के लिए  Click करें- IBC24 Food Channel


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com