CG Assembly Elections 2023 Voting: जिला कलेक्टर ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग, लोगों से भी की मतदान करने की अपील…
CG Assembly Elections 2023 Voting: आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है।
CG Assembly Elections 2023 Voting
CG Assembly Elections 2023 Voting: बेमेतरा। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल हैं।
बेमेतरा जिले में भी मतदाताओं में मतदान करने के लिए गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बेमेतरा कलेक्टर पी एस एल्मा ने मतदान किया। बेमेतरा जिला मुख्यालय के कन्या शाला में वोट डाला। वहीं लोगों से भी मतदान करने की अपील की। बता दें कि जिले के 870 मतदान केंद्र में 8:00 बजे मतदान शुरू हो गई है। वहीं मुंगेली से भी जिला कलेक्टर राहुलदेव ने मतदान किया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा। प्रदेश के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता तय करेंगे कि अगली सरकार किसकी। जनता अपना फैसला उनके हक में दे इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


