शहर संग्राम : चुनावी हचलच के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू, कांग्रेस ने कहा – निगम अधिकारी बीजेपी के लिए कर रहे काम
City war: Amidst the election turmoil, the era of allegations and counter : इंदौर में चुनावी हचलच के बीच आरोप प्रत्यारोप का...
इंदौर । इंदौर में चुनावी हचलच के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस लगातार आचार संहिता के उलंघन के मामलों की शिकायत चुनाव निर्वाचन आयोग से कर रही है। कांग्रेस का आरोप है,कि निगम अधिकारी भाजपा के दबाव में काम कर रहे है। आचार संहिता लगने के इतने दिनों के बाद भी शहर से भाजपा नेताओं को पोस्टर और बैनर नहीं हटाए गए है।
Read more : जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर राजग में दिख रहा मतभेद, सीएम नितीश ने कहा था ये
इसके अलावा निगम जोन पर अधिकारी कई सालों से डटे हुए है। उनका तबादला नहीं किया। ये अधिकारी भाजपा नेताओं के इशारे पर काम रहे है..उधर कांग्रेस ने आचार संहिता उलंघन के मामलों पर नजर रखने के लिए कमेटी का गठन किया है। जो कि लगातार अधिकारियों के लापरवाही पर नजर रखेगी। इधर भाजपा नेताओं का कहना है, कि कांग्रेस को अभी से हार नजर आ रही है। इसी वजह से आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
read more: लेटेस्ट और ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


