कमलनाथ का दावा, अगले पांच दिनों में एमपी में इतिहास रचेगी कांग्रेस, बहुमत से बनेगी सरकार

कमलनाथ का दावा, अगले पांच दिनों में एमपी में इतिहास रचेगी कांग्रेस, बहुमत से बनेगी सरकार

कमलनाथ का दावा, अगले पांच दिनों में एमपी में इतिहास रचेगी कांग्रेस, बहुमत से बनेगी सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 12:30 am IST
Published Date: December 6, 2018 9:22 am IST

भोपाल। कांगेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मतगणना से ठीक पहले 229 उम्मीदवारों के साथ बैठक की। कमलनाथ ने काउंटिंग के लिए प्रत्याशियों को अलर्ट रहने को कहा है। कमलनाथ के मुताबिक मतगणना को प्रभावित करने बीजेपी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। इसलिए प्रत्याशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कमलनाथ का दावा है कि अगले पांच दिनों में एमपी में इतिहास रचा जाएगा।

पीसीसी चीफ के माने तो जनता का साथ कांग्रेस को मिला है, कांग्रेस 140 सीट जीतकर सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने कर्नाटक की गलतियों से सबक ली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ ने बताया कि व्यवस्थाओं और सोच में परिवर्तन की आवश्यकता है, जनता समझदार है, पैसे बांटने से कुछ नहीं होता।


लेखक के बारे में