फसल चोरी के आरोप में एक युवक को दी गई तालिबानी सजा, मार – मार कर किया अधमरा, वीडियो हुआ वायरल
Taliban punishment given to a young man for crop theft, was beaten to death, video went viral
Taliban punishment given a young man in Khargone; खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में फसल चोरी के आरोप में एक युवक की खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। जिसकी वजह से युवक की हालात काफी नाजुक है। मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के जामन्या गांव का है। जहां एक युवक को कपास चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी। युवक को चोर समझ कर ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर निर्वस्त्र कर युवक की जमकर पिटाई की। जिसकी वजह से युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
यह भी पढ़े; कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर अधिक इलेक्ट्रिक वाहन तैनात करेगी डायल
पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस किया दर्ज
Taliban punishment given a young man in Khargone; ग्रामीणों के द्वारा युवक के साथ की गई बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई। पुलिस ने पिटाई करने वाले 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि पीड़िता के खिलाफ भी चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। वही इस मामले को लेकर पुलिस फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रही है। वही पीड़ित युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Facebook


