पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिला, होश में आते ही महिला बोली- हैवान पति को मिलनी चाहिए ऐसी सजा कि..
पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिला, होश में आते ही महिला बोली- हैवान पति को मिलनी चाहिए ऐसी सजा कि..
रामपुर। अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया। था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी और उसे अस्पताल में दाखिल करना पड़ा था इसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अभी जेल में ही है।
महिला की स्थिति में सुधार होने के बाद अपने पति के खिलाफ गुस्सा सामने आया है। वहीं हैवान पति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। महिला ने बताया कि अपने पति को किसी भी हाल में माफ नहीं करेगी, पीड़िता का कहना है कि वो उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाना चाहती है। उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले पति को उम्र कैद तो हो। इसके अलावा सामाजिक बहिष्कार हो और गांव में उसका हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाए। जिससे वो गांव में कहीं पर भी उठने बैठने के लायक न रहे।
Read More News: हाईकोर्ट के जस्टिस शरद कुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा, नई जिम्मेदारी मिलने का दिया हवाला
बता दें कि उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले का यह पूरा मामला है। जहां आरोपी ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया। पत्नी की तहरीर पर कोतवाली मिलक पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति राकेश को गिरफ्तार किया।
Read More News: आप की बात! वैक्सीनेशन…उम्र की सीमा क्यों?
महिला ने बताया कि इससे पहले भी मुझे ताले में बंद करके रखता था। वहीं करीब दो साल से ऐसी हरकत रह रहा है। मैंने काफी बर्दाश्त किया इसके हाथ पैर भी जोड़े। हरियाणा में भी मैंने एप्लीकेशन दी थी उसने वहां भी इसने ऐसी हरकत की थी। मेरा पति जानबूझकर ऐसी हरकत कर रहा है। वो किसी की नहीं सुनता है।
Read More News: सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में उठाया छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध का मामला, इन मामलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Facebook


