ये हैं पूरे 1 साल के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान… अब मिलेगा 36 GB डेटा, फ्री कॉल्स और SMS

36 GB data will be available for full 1 year in BSNL's best recharge plan अब मिलेगा 36 GB डेटा, फ्री कॉल्स और SMS

ये हैं पूरे 1 साल के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान… अब मिलेगा 36 GB डेटा, फ्री कॉल्स और SMS

BSNL's best Rs 3 plan

Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 29, 2022 8:02 pm IST

 BSNL’s best recharge plan: नई दिल्ली। अगर आप किफायती कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं, तो भारत संचार निगम लिमिटेड का नया प्रीपेड प्लान आपकी जरूरतों को पूरा कर सकता है। दरअसल, BSNL ने दिवाली ऑफर के तहत सालभर वैलिडिटी वाला एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है।

Read more: ‘नई महिलाओं पर टिकी गिद्धों की तरह नजरें…’ पनडुब्बियों पर यौन उत्पीड़न से मचा हड़कंप, रक्षा मंत्रालय ने साधी चुप्पी 

नया प्लान देशभर में सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं और ढेर सारे बेनिफिट्स के साथ आता है। ये प्लान ऐसे लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो एक बार रिचार्ज कर सालभर टेंशन फ्री रहना चाहते हैं।

जानें दिलचस्प प्लान…
BSNL’s best recharge plan: दरअसल, हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं उसकी कीमत 1198 रुपये है। बीएसएनएल का 1198 रुपये का प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जो बेसिक बेनिफिट्स के साथ लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 365 दिन या 12 महीने की वैलिडिटी मिलेगी।

Read more: 15 साल की लड़की से 7 दरिंदों ने किया गैंगरेप, आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल 

 BSNL’s best recharge plan: इसके साथ ही प्लान में यूजर को हर महीने 3 जीबी डेटा, 300 मिनट कॉलिंग और 30 एसएमएस मिलेंगे, जिन्हें हर महीने रिन्यू किया जाएगा। यानी मोटे तौर पर ये कहा जा सकता है कि सालभर में यूजर को कुल 36 जीबी डेटा मिलेगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये बेनिफिट्स हर महीने के अंत में समाप्त हो जाएंगे और अगले महीने के लिए हर बार इन्हें रिन्यू होंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में