व्यापार सूचकांकों का आधार वर्ष बदलकर 2022-23 किया गया

व्यापार सूचकांकों का आधार वर्ष बदलकर 2022-23 किया गया

व्यापार सूचकांकों का आधार वर्ष बदलकर 2022-23 किया गया
Modified Date: February 20, 2026 / 10:32 pm IST
Published Date: February 20, 2026 10:32 pm IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत के व्यापार सूचकांकों के आधार वर्ष में बदलाव की घोषणा कर इसे 2012-13 से बदलकर 2022-23 कर दिया।

मंत्रालय ने कहा कि अर्थव्यवस्था में आए ढांचागत बदलावों, व्यापार के बदलते तौर-तरीकों और मौजूदा आर्थिक संकेतकों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ये सूचकांक मंत्रालय के अधीन आने वाले वाणिज्यिक खुफिया एवं सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआई-एंड-एस) द्वारा तैयार एवं प्रकाशित किए जाते हैं।

ये सूचकांक देश के बाहरी व्यापार क्षेत्र में कीमतों के उतार-चढ़ाव को समझने, राष्ट्रीय खातों के संकलन और व्यापार की शर्तों के आकलन के लिए महत्वपूर्ण संकेतक माने जाते हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में आए ढांचागत बदलावों और व्यापारिक वस्तुओं के स्वरूप में आए फेरबदल को देखते हुए डीजीसीआई-एंड-एस ने व्यापार सूचकांकों का आधार वर्ष 2012-13 से बदलकर 2022-23 कर दिया है। यह कदम व्यापार के बदलते तौर-तरीकों और मौजूदा आर्थिक संकेतकों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए उठाया गया है।’’

मंत्रालय की ओर से बताया गया कि इस बदलाव से अब व्यापारिक आंकड़ों की प्रासंगिकता और विश्वसनीयता बढ़ेगी, जो नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं के लिए अधिक उपयोगी साबित होंगे।

भाषा सुमित प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में