बकाया संपत्ति कर पर बीएमसी ने ताज लैंड्स एंड पर 5.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया

Ads

बकाया संपत्ति कर पर बीएमसी ने ताज लैंड्स एंड पर 5.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 10:12 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) टाटा समूह के स्वामित्व वाली इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) से मुंबई स्थित ‘ताज लैंड्स एंड’ के बकाया संपत्ति कर पर 5.51 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त जुर्माने का नोटिस मिला है, जिससे कुल जुर्माना बढ़कर 103.08 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

देश की सबसे बड़ी आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बकाया संपत्ति कर पर लगाया गया यह अतिरिक्त जुर्माना बीएमसी की वर्ष 2026-27 की संपत्ति कर मांग में शामिल है।

आईएचसीएल ने कहा, ‘‘13 फरवरी, 2026 को की गई सूचना के बाद हमें मुंबई स्थित ताज लैंड्स एंड संपत्ति के बकाया संपत्ति कर पर 5,51,35,972 रुपये के अतिरिक्त जुर्माने का दावा प्राप्त हुआ है, जो वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर बिल में दर्शाया गया है।’’

कंपनी ने कहा कि पहले किए गए जुर्माने के दावे को शामिल करने पर अब बकाया संपत्ति कर पर कुल जुर्माने का दावा बढ़कर 103.08 करोड़ रुपये हो गया है।

भाषा

योगेश अजय

अजय