फ्लिपकार्ट ने त्योहारों से पहले लॉजिस्टिक नेटवर्क का किया विस्तार
फ्लिपकार्ट ने त्योहारों से पहले लॉजिस्टिक नेटवर्क का किया विस्तार
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) ई-कॉमर्स बाजार मंच फ्लिपकार्ट ने आगामी त्योहारों से पहले अपने लॉजिस्टिक नेटवर्क का विस्तार किया है। इसके तहत 1.4 करोड़ घन फुट गोदाम क्षमता जोड़ी गई है और 750 से अधिक नए पिन कोड तक आपूर्ति का दायरा बढ़ाया गया है।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसकी लॉजिस्टिक शाखा इकार्ट के इस विस्तार से देशभर में कुल भंडारण क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ गई है। प्रौद्योगिकी और स्वचालन में सुधार से आगामी त्योहारों और उसकी प्रमुख बिक्री ‘द बिग बिलियन डेज’ से पहले अधिकतम प्रसंस्करण क्षमता भी 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।
ऑर्डर मिलने के दिन ही या अगले दिन आपूर्ति की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए फ्लिपकार्ट ने 900 से अधिक अतिरिक्त ‘डिलिवरी’ केंद्र स्थापित किए हैं।
फ्लिपकार्ट समूह में आपूर्ति श्रृंखला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रमुख हेमंत बद्री ने कहा, ‘‘इस साल लेह या कारगिल का कोई ग्राहक पहली बार ‘बिग बिलियन डेज’ का लाभ उठा सकेगा। ‘इकार्ट’ और ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ के जरिये अब हम 8,200 से अधिक केंद्रों का संचालन कर रहे हैं, जिससे हम त्योहारी अनुभव को अधिक ग्राहकों तक पहुंचा पा रहे हैं और विक्रेताओं को उन खरीदारों तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं, जहां वे पहले नहीं पहुंच पाते थे।’’
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


