चार सरकारी बैंकों ने 2025-26 के लिए सरकार को 9,439 करोड़ रुपये का लाभांश दिया

चार सरकारी बैंकों ने 2025-26 के लिए सरकार को 9,439 करोड़ रुपये का लाभांश दिया

चार सरकारी बैंकों ने 2025-26 के लिए सरकार को 9,439 करोड़ रुपये का लाभांश दिया
Modified Date: June 29, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: June 29, 2026 10:34 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को कुल 9,439 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है।

केनरा बैंक के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ब्रजेश कुमार सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2,397 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक सौंपा। इस अवसर पर वित्तीय सेवा सचिव संजय लोहिया भी मौजूद रहे।

केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 4.20 रुपये का लाभांश घोषित किया है, जो दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर का 210 प्रतिशत है।

पीएनबी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक चंद्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2,416 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बयान में कहा कि उसके एमडी एवं सीईओ देबदत्त चंद ने वित्त मंत्री को 2,811 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक सौंपा।

बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 8.50 रुपये का लाभांश घोषित किया है, जो दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर का 425 प्रतिशत है।

इंडियन बैंक के एमडी एवं सीईओ बिनोद कुमार ने वित्त मंत्री को 1,815.05 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक सौंपा।

चेन्नई स्थित इंडियन बैंक ने एक बयान में कहा कि वह समावेशी बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देकर सरकार के विकसित भारत लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में