चौथी तिमाही में आईईएक्स का मुनाफ़ा 11 प्रतिशत बढ़कर 130 करोड़ रुपये हुआ
चौथी तिमाही में आईईएक्स का मुनाफ़ा 11 प्रतिशत बढ़कर 130 करोड़ रुपये हुआ
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने बृहस्पतिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर 129.77 करोड़ रुपये रहा। यह बढ़ोतरी राजस्व में हुई वृद्धि के कारण हुई।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले साल इसी अवधि में उसका शुद्ध मुनाफ़ा 117.11 करोड़ रुपये था।
वित्तवर्ष 2025-26 के जनवरी-मार्च अवधि में कुल आय बढ़कर 196.43 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 174.59 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्तवर्ष 2025-26 में मुनाफ़ा 492.92 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 429.16 करोड़ रुपये था।
निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तवर्ष के लिए एक रुपये के अंकित मूल्य वाले हर इक्विटी शेयर पर दो रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफ़ारिश की है।
भाषा राजेश पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


