आईआईटी रोपड़ के उत्कृष्टता केंद्र अन्नम.एएल ने पंजाब में एआई-आधारित 100 मौसम स्टेशन लगाए

आईआईटी रोपड़ के उत्कृष्टता केंद्र अन्नम.एएल ने पंजाब में एआई-आधारित 100 मौसम स्टेशन लगाए

आईआईटी रोपड़ के उत्कृष्टता केंद्र अन्नम.एएल ने पंजाब में एआई-आधारित 100 मौसम स्टेशन लगाए
Modified Date: March 26, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: March 26, 2026 6:01 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-रोपड़ (आईआईटी रोपड़) के कृषि में कृत्रिम मेधा (एआई) के उत्कृष्टता केंद्र अन्नम.एएल ने पंजाब में 100 आधुनिक मौसम स्टेशन लगाए हैं। इसका मकसद भारत के लिए एक ऐसा मौसम ‘इंटेलिजेंस नेटवर्क’ बनाना है जिसे बड़े पैमाने पर बढ़ाया जा सके।

ये एआई-आधारित मौसम स्टेशन किसानों को बिना किसी कीमत के, बहुत ही सटीक और तत्काल समय में मौसम की जानकारी देंगे। इससे किसान बुवाई, सिंचाई और फ़सलों की सुरक्षा के बारे में सही फ़ैसले ले पाएंगे।

आईआईटी रोपड़ ने बयान में कहा, ‘‘पूरे देश में विस्तार के लिए एक मॉडल के तौर पर तैयार की गई इस पहल का मकसद मौसम से जुड़े जोखिमों को कम करना और खेती की पैदावार बढ़ाना है।’’

अन्नम.एआई ऐसी कृषि एआई प्रौद्योगिकी बना रहा है जिसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा सके। इसका मकसद पूरे देश में डेटा-आधारित खेती को सभी के लिए आसान बनाना है।

शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से शुरू की गई इस पहल को अलग-अलग चरणों में लागू किया जा रहा है। शुरुआती चरण में लगाए गए स्टेशन हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल, ओडिशा, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में विस्तार के लिए एक मज़बूत आधार का काम करेंगे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में