भारत-मालदीव ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की
भारत-मालदीव ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की
नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) भारत और मालदीव ने सोमवार को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू कर दी है। वाणिज्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने कहा कि यह बातचीत वर्चुअल माध्यम से हो रही है और 29 जून से सात जुलाई तक चलेगी।
विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘भारत सरकार ने मालदीव गणराज्य के साथ द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का पहला दौर आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है।’’
व्यापार समझौते में, दो देश आपस में व्यापार वाली ज्यादातर वस्तुओं पर आयात शुल्क को या तो काफी कम कर देते हैं या पूरी तरह समाप्त कर देते हैं।
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2024-25 में 69 करोड़ डॉलर से 13.5 प्रतिशत बढ़कर वर्ष 2025-26 में 77 करोड़ 17.6 लाख डॉलर (निर्यात 45 करोड़ 87.1 लाख डॉलर और आयात 31.3 करोड़ डॉलर) हो गया।
भारत, मालदीव का प्रमुख व्यापारिक साझेदार है।
मालदीव से भारत के आयात में मुख्य रूप से स्क्रैप धातुएं शामिल हैं, जबकि निर्यात में कई तरह के इंजीनियरिंग और औद्योगिक उत्पाद जैसे दवाएं और फार्मास्युटिकल, रडार उपकरण, सीमेंट और कृषि उत्पाद जैसे चावल, मसाले, फल, सब्जियां और पॉल्ट्री उत्पाद शामिल हैं।
भारत और मालदीव ने वर्ष 1981 में एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें जरूरी वस्तुओं के निर्यात का प्रावधान है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


