रियल एस्टेट में निवेश आसान बनाने को मनासुम सीनियर लिविंग, ऑल्ट डीआरएक्स के बीच साझेदारी

रियल एस्टेट में निवेश आसान बनाने को मनासुम सीनियर लिविंग, ऑल्ट डीआरएक्स के बीच साझेदारी

रियल एस्टेट में निवेश आसान बनाने को मनासुम सीनियर लिविंग, ऑल्ट डीआरएक्स के बीच साझेदारी
Modified Date: March 26, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: March 26, 2026 6:50 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी मनासुम सीनियर लिविंग ने बुजुर्गों के लिए आवास परियोजनाओं में निवेशकों के निवेश को सुलभ बनाने और आंशिक स्वामित्व प्रदान करने के लिए ऑल्ट डीआरएक्स इंडिया के साथ साझेदारी की है।

ऑल्ट डीआरएक्स इंडिया एक ‘डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर’ (डी2सी) टोकनाइज्ड डिजिटल रियल एस्टेट मार्केटप्लेस है, जो खुदरा निवेशकों को एक वर्ग फुट से शुरू होने वाली आंशिक आवास संपत्तियों को खरीदने और बेचने की सुविधा देता है।

वरिष्ठ नागरिकों के आवास के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में से एक मनासुम सीनियर लिविंग ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसने वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियल एस्टेट में छोटी राशि से निवेश को सुलभ बनाने के लिए लिए ऑल्ट डीआरएक्स इंडिया के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने कहा, ‘‘इस सहयोग का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास में निवेश के अवसरों को खोलना है। इसके जरिये निवेशक पारंपरिक संपत्ति स्वामित्व की जटिलताओं के बिना मात्र 10,000 रुपये से निवेश कर सकेंगे।’’

मनासुम की कुछ परियोजनाएं ऑल्ट डीआरएक्स डिजिटल संपत्ति मंच पर सूचीबद्ध होंगी।

कंपनी की बेंगलुरु, मैसूरु, गोवा, तिरुपति और अब अहमदाबाद के गिफ्ट सिटी में परियोजनाएं हैं। कंपनी की योजना अपने लगभग 25 प्रतिशत खाली मकान, यानी लगभग 25 करोड़ रुपये की संपत्ति को सूचीबद्ध करने की है।

मनासुम सीनियर लिविंग के सह-संस्थापक अनंथराम वी. वरयूर ने कहा, ‘‘इस साझेदारी के माध्यम से, हम वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवासीय रियल एस्टेट निवेश में सुगमता और लचीलेपन का एक नया स्तर ला रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसा डिजिटल परिवेश तैयार करने का है, जहां ज्यादा लोग इस तेजी से बढ़ते खंड में भागीदारी कर सकें।’’

भाषा

रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में