मारुति की छोटी कारों के लिए कीमत सुरक्षा योजना, 14 जून तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को होगा लाभ
मारुति की छोटी कारों के लिए कीमत सुरक्षा योजना, 14 जून तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को होगा लाभ
नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को अपनी छोटी कारों के लिए ‘कीमत सुरक्षा योजना’ की घोषणा की है।
इस योजना के तहत ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगनआर जैसे मॉडल की कीमतों को सुरक्षित किया गया है, जिससे ग्राहकों को संभावित मूल्य वृद्धि का असर नहीं झेलना पड़ेगा।
मारुति सुजुकी ने इस महीने से सभी मॉडल पर कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा मई में की थी। अब कीमत सुरक्षा योजना के तहत कंपनी ने कहा कि उसकी छोटी कार की कीमतें 14 जून, 2026 तक की गई सभी बुकिंग के लिए अपरिवर्तित रहेंगी।
मारुति सुजुकी इंडिया के विपणन एवं बिक्री के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने कहा, ‘‘हमारे चैनल भागीदारों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर, हमने यह कीमत सुरक्षा योजना की घोषणा की है। उनका अनुरोध सीधा था: जो ग्राहक कार खरीदने का साहस दिखा रहे हैं, उन्हें कीमत में बढ़ोतरी के बाद पीछे न हटना पड़े। इसलिए, हम छोटे कार खरीदारों के लिए इस योजना पर निर्णय लिया। अगर आप बुकिंग करते हैं, तो हम आपको कुछ राहत देंगे।’’
कंपनी ने कहा कि यह योजना ग्राहकों के लिए किफायती विकल्पों को सुरक्षित रखने के लिए शुरू की गई है और वह भी खासकर ऐसे समय में जब मुद्रास्फीतिक दबाव तथा प्रतिकूल लागत वातावरण के बीच वाहनों की कीमतों में वृद्धि होने के आसार हैं।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


