नाबार्ड ने 2026-27 में अरुणाचल के लिए 3,723.49 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान लगाया

नाबार्ड ने 2026-27 में अरुणाचल के लिए 3,723.49 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान लगाया

नाबार्ड ने 2026-27 में अरुणाचल के लिए 3,723.49 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान लगाया
Modified Date: March 30, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: March 30, 2026 6:23 pm IST

ईटानगर, 30 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के लिए ‘राज्य केंद्रित पत्र’ (एसएफपी) 2026-27 जारी किया, जिसमें प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 3,723.49 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान लगाया गया है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्य सचिव मनीष कुमार गुप्ता ने यहां सिविल सचिवालय में आयोजित एक समारोह के दौरान इस दस्तावेज़ का अनावरण किया।

बयान में कहा गया है कि एसएफपी प्राथमिकता वाले क्षेत्रों – जिसमें कृषि और संबद्ध गतिविधियां, एमएसएमई, ग्रामीण बुनियादी ढांचा और आजीविका संवर्धन शामिल हैं – में ऋण क्षमता के अनुमान प्रस्तुत करता है।

इसमें आगे कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तैयार यह दस्तावेज़ अरुणाचल प्रदेश में समावेशी विकास को गति देने को व्यवस्थित निवेश, वित्तीय समावेशन और सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर ज़ोर देता है।

बयान के अनुसार, एसएफपी में अरुणाचल प्रदेश के लिए वर्ष 2026-27 को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की ऋण (क्रेडिट) क्षमता का अनुमान 3,723.49 करोड़ रुपये लगाया गया है।

इसमें कहा गया है कि इस अनुमानित ऋण क्षमता में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए 1,071.17 करोड़ रुपये, एमएसएमई क्षेत्र के लिए 2,519.42 करोड़ रुपये, तथा आवास, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, एसएचजी व जेएलजी और सामाजिक बुनियादी ढांचे सहित अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 132.90 करोड़ रुपये शामिल हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में