नगालैंड के मुख्यमंत्री ने 337 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया

नगालैंड के मुख्यमंत्री ने 337 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया

नगालैंड के मुख्यमंत्री ने 337 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया
Modified Date: March 26, 2026 / 06:24 pm IST
Published Date: March 26, 2026 6:24 pm IST

कोहिमा, 26 मार्च (भाषा) नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 337.04 करोड़ रुपये का घाटे का बजट पेश किया। उन्होंने राज्य को मिलने वाले केंद्रीय करों के हिस्से में आई कमी पर चिंता जताई।

नगालैंड के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रियो ने बजट को समावेशी और वृद्धि उन्मुख बताया और महिला उद्यमिता, कौशल विकास, परिवहन तथा कृषि जैसे क्षेत्रों में 17 नई योजनाओं की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल प्राप्तियां 22,507.10 करोड़ रुपये और कुल व्यय 22,127.33 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। राज्य की अपनी कर और गैर-कर आय 2,714.44 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी 7,341.28 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र से अनुदान और ऋण के रूप में सहायता 9,471.08 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वहीं, आंतरिक ऋण 2,978.77 करोड़ रुपये और ऋण व अग्रिम की वसूली 1.53 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

रियो ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में आय और व्यय के अनुमान के आधार पर 74.77 करोड़ रुपये का अधिशेष दिखता है, लेकिन 2025-26 से चले आ रहे 411.81 करोड़ रुपये के शुरुआती घाटे के कारण अंत में कुल घाटा 337.04 करोड़ रुपये रहेगा।

भाषा अजय योगेश

अजय


लेखक के बारे में