एनएलसी इंडिया में बिक्री पेशकश को पांच गुना बोलियां मिलीं

Ads

एनएलसी इंडिया में बिक्री पेशकश को पांच गुना बोलियां मिलीं

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 07:21 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 07:21 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएलसी इंडिया में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री प्रस्ताव को पहले दिन 5.22 गुना बोलियां मिलीं। गैर-खुदरा निवेशकों ने 4,158 करोड़ रुपये मूल्य की बोली लगायी।

गैर-खुदरा निवेशकों ने सांकेतिक मूल्य पर 13.03 करोड़ शेयर के लिए बोली लगायी जबकि पेशकश 2.49 करोड़ शेयरों की थी।

सरकार एनएलसी इंडिया में लगभग 4.16 करोड़ शेयर यानी अधिकतम तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। इसके लिए 303 रुपये प्रति शेयर का आधार मूल्य तय किया गया है।

इस हिस्सेदारी बिक्री में दो प्रतिशत का आधार पेशकश और अधिक बोली आने की स्थिति में एक प्रतिशत ‘ग्रीन शू’ विकल्प यानी अपने पास रखने का विकल्प रखा है।

निर्गम खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगा।

ओएफएस के पूरी तरह बिकने पर सरकार को करीब 1,200 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। वर्तमान में सरकार की एनएलसी इंडिया में 72.20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एनएलसी इंडिया के शेयर की बिक्री 303 रुपये प्रति इक्विटी के भाव पर की जाएगी। यह सोमवार को बीएसई पर 335.65 रुपये प्रति शेयर के बंद भाव से 9.73 प्रतिशत कम है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अब तक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 12,166 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इनमें कोल इंडिया से 5,542 करोड़ रुपये, एनएचपीसी से 4,357 करोड़ रुपये और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 2.27 करोड़ रुपये शामिल हैं।

भाषा रमण अजय

अजय