एनटीडब्ल्यूबी प्रमुख ने व्यापारियों से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के लिए एकजुट होने की अपील की

एनटीडब्ल्यूबी प्रमुख ने व्यापारियों से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के लिए एकजुट होने की अपील की

एनटीडब्ल्यूबी प्रमुख ने व्यापारियों से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के लिए एकजुट होने की अपील की
Modified Date: June 28, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: June 28, 2026 8:48 pm IST

भुवनेश्वर, 28 जून (भाषा) राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) के चेयरमैन सुनील जे. सिंघी ने व्यापारियों और अन्य हितधारकों से आर्थिक वृद्धि को गति देने तथा ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार नीतिगत सुधारों और नियमों के सरलीकरण के माध्यम से व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने के प्रयास कर रही है।

सिंघी यहां फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) द्वारा एनटीडब्ल्यूबी के सहयोग से आयोजित अखिल ओडिशा व्यापार शिखर सम्मेलन ‘उत्कर्ष 2026’ को संबोधित करने के दौरान यह बातें कहीं।

एनटीडब्ल्यूबी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के अधीन एक सलाहकार निकाय है।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रगतिशील नीतियों, वित्तीय सुविधाओं तक बेहतर पहुंच और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय उपायों के माध्यम से व्यापारियों, उद्यमियों और व्यवसायों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है।

भाषा योगेश यासिर

योगेश


लेखक के बारे में