पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर तेल-तिलहन के दाम चढ़े
पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर तेल-तिलहन के दाम चढ़े
नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया भू-राजनीतिक संकट गहराने के बीच आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर देश के तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सभी तेल-तिलहनों के दाम मजबूत दिखे तथा सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम सुधार दर्शाते बंद हुए।
बाजार सूत्रों ने कहा कि पश्चिम एशिया में ईरान तथा इजराइल एवं अमेरिका का टकराव बढ़ने के साथ कच्चे तेल के दाम तो मजबूत हुए ही, इसके अलावा शिकॉगो और मलेशिया से आयात की लागत भी बढ़ गयी है। इसके ऊपर रुपये के और कमजोर होने से आयात और महंगा हो चला है। यह तेल-तिलहन कीमतों में आई तेजी का मुख्य कारण है।
मलेशिया एक्चेंज में दोपहर 3.30 बजे 2.5 प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज भी 2-2.5 प्रतिशत मजबूत है।
सूत्रों ने कहा कि युद्ध की स्थिति बने रहने के बीच फिलहाल कोई भी अनुमान लगाना उचित नहीं होगा। फिर भी होली के बाद स्थितियों का कुछ अनुमान लगाया जा सकता है। फिलहाल तो असमंजस की स्थिति है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,500-6,525 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,025-7,500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,700-3,000 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,290-2,390 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,290-2,435 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,650 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,400-5,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,000-5,050 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश ऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋऋराजेश अजय
अजय

Facebook


