प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 को करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 को करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 को करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: December 6, 2020 3:49 pm IST

नई दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) दूरसंचार उद्योग के संगठन सीओएआई ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ का उद्घाटन करेंगे।

पढ़ें- BSF रेजिंग डे, रायपुर में गोल्फ टूर्नामेंट में बीएस…

दूरसंचार उद्योग के इस कार्यक्रम के चौथे संस्करण का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के कारण पहली बार ‘वीडियो कांफ्रेन्स’ के जरिये किया जाएगा। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।

पढ़ें- रिश्वतखोरी में गिरफ्तार भाजपा पार्षद ने कहा- अब हमा…

सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एस पी कोचर ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पुष्टि की।

पढ़ें- नाबालिग लड़की से 13 दिनों तक 8 लोगों ने किया रेप, 2 गिरफ्तार, 6 आरोपी फरार

कोचर के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, भारती समूह के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल, वोडाफोन आइडिया के कार्यकारी अध्यक्ष के एम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद तथा संजय धोत्रे उद्घाटन सत्र के दौरान उपस्थित रहेंगे।

 


लेखक के बारे में