पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच कतर-एनर्जी ने एलएनजी का उत्पादन रोकने की घोषणा की
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच कतर-एनर्जी ने एलएनजी का उत्पादन रोकने की घोषणा की
दुबई, दो मार्च (एपी) कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी ‘कतर-एनर्जी’ ने सोमवार को घोषणा की कि वह पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य संघर्ष के कारण तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का उत्पादन रोकेगी। इस निर्णय से विश्व के शीर्ष आपूर्तिकर्ताओं में से एक बाजार से बाहर हो गया है।
सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी ने इस कठोर निर्णय के लिए क्षेत्र में व्याप्त युद्ध की स्थिति को उत्तरदायी ठहराया है। कंपनी ने उत्पादन पुनः आरंभ करने के संबंध में किसी निश्चित समयसीमा का उल्लेख नहीं किया है।
सैन्य संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पहले ही भारी उछाल देखा जा रहा है।
एपी
सुमित अजय
अजय

Facebook


