आरबीआई ने गुनवीर सिंह को कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नत किया

आरबीआई ने गुनवीर सिंह को कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नत किया

आरबीआई ने गुनवीर सिंह को कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नत किया
Modified Date: May 18, 2026 / 07:01 pm IST
Published Date: May 18, 2026 7:01 pm IST

मुंबई, 18 मई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को गुनवीर सिंह को कार्यकारी निदेशक (ईडी) पद पर पदोन्नत किया।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि सिंह इससे पहले केंद्रीय बैंक के भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग में प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।

कार्यकारी निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति सोमवार से प्रभावी हो गई है।

सिंह को रिजर्व बैंक में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने भुगतान और निपटान प्रणाली, बैंकिंग एवं गैर-बैंकिंग पर्यवेक्षण, जोखिम निगरानी, सरकारी बैंकिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।

वह ओमान के केंद्रीय बैंक में भुगतान प्रणाली विशेषज्ञ के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में