रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे चढ़कर 90.23 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे चढ़कर 90.23 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे चढ़कर 90.23 प्रति डॉलर पर
Modified Date: February 6, 2026 / 09:58 am IST
Published Date: February 6, 2026 9:58 am IST

मुंबई, छह फरवरी (भाषा) रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे चढ़कर 90.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेशकों की निकासी, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और डॉलर के मामूली रूप से मजबूत होने से स्थानीय मुद्रा की तेजी हालांकि सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.28 पर खुला। फिर चढ़कर 90.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे अधिक है।

रुपया बृहस्पतिवार को 13 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.34 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.85 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 225.15 अंक टूटकर 83,088.78 अंक पर जबकि निफ्टी 89.25 अंक फिसलकर 25,553.55 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.77 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,150.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में