सेरेंटिका रिन्यूएबल्स राजस्थान के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी

सेरेंटिका रिन्यूएबल्स राजस्थान के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी

सेरेंटिका रिन्यूएबल्स राजस्थान के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी
Modified Date: June 29, 2026 / 03:22 pm IST
Published Date: June 29, 2026 3:22 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सेरेंटिका रिन्यूएबल्स ने राजस्थान में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की सोमवार को घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसकी रणनीति उन उद्योगों के कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने पर केंद्रित है, जहां उत्सर्जन घटाना अपेक्षाकृत कठिन है। इसके लिए वह ऐसे नवीकरणीय ऊर्जा समाधान उपलब्ध करा रही है, जिनसे मांग के अनुरूप निरंतर, विश्वसनीय और किफायती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

बयान के अनुसार, ‘राजस्थान के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए सेरेंटिका ने राज्य में आने वाले वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इसमें से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश पहले ही किया जा चुका है।’

कंपनी के अनुसार, उसके कुल सौर पोर्टफोलियो में राजस्थान की हिस्सेदारी अब 50 प्रतिशत से अधिक है और इसकी मुख्य संपत्तियां बीकानेर तथा जैसलमेर में स्थित हैं। अगले चरण में इस पोर्टफोलियो का विस्तार भादला तक होने की उम्मीद है। ये सभी परियोजनाएं मिलकर कंपनी की नियोजित 27,000 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का हिस्सा हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में