BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सीमेंस ‘मेक इन इंडिया’ के तहत क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रही

सीमेंस ‘मेक इन इंडिया’ के तहत क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रही

सीमेंस ‘मेक इन इंडिया’ के तहत क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रही
Bhasha
Published: 22 Feb 2025 | 4:02 pmModified: 22 Feb 2025 | 4:02 pm

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) प्रौद्योगिकी कंपनी सीमेंस एजी के प्रबंध बोर्ड के सदस्य और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मैथियास रेबेलियस ने कहा कि सीमेंस ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत देश में अपनी कारखाना क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रही है, ताकि स्थानीय और वैश्विक, दोनों तरह की मांग को पूरा किया जा सके।

ग्रेटर नोएडा में आईईईएमए द्वारा आयोजित ‘इलेक्रामा-2025’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में रेबेलियस ने कहा कि वैश्विक कंपनी बिजली उत्पादन, पारेषण, वितरण और रेल परिवहन के लिए स्थानीय और वैश्विक, दोनों तरह की जरूरतों को पूरा करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सीमेंस ने 2015 से अब तक 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करके भारत के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई है। कंपनी ने नवंबर, 2023 में 1,100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की थी।

रेबेलियस ने कहा, “हमारा लक्ष्य मेक इन इंडिया पहल के तहत अपनी संयंत्र क्षमताओं को बढ़ाना है, जिससे बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण और रेल परिवहन के लिए स्थानीय और वैश्विक, दोनों जरूरतों को पूरा किया जा सके।”

अधिकारी ने कहा कि भारत में 34,000 से अधिक कर्मचारियों और 32 कारखानों के साथ सीमेंस देश के महत्वाकांक्षी आर्थिक लक्ष्यों और नवाचार के महाशक्ति के रूप में अपनी भूमिका को पहचानता है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सीमेंस ‘मेक इन इंडिया’ के तहत क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रही

People also search for:Siemens
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm