हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 10:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी वायदा कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ 67,490 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 500 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,490 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 12,370 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी आने का कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.98 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश