हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 29, 2021 / 10:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 1,413 रुपये की तेजी के साथ 69,008 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,413 रुपये यानी 2.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,008 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 13,637 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख के की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना थ्रा।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 2.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश