हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 10:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 98 रुपये की तेजी के साथ 68,590 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 98 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 68,590 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 12,832 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

शीर्ष 5 समाचार