हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 25, 2021 / 10:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी वायदा कीमत 180 रुपये की तेजी के साथ 69,723 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 180 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,723 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 7,407 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.97 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

शीर्ष 5 समाचार