कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 2, 2021 / 10:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 3,076 रुपये की गिरावट के साथ 70,590 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,076 रुपये यानी 4.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,590 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 13,880 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 6.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.65 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश