कमजोर हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 10, 2021 / 10:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 66 रुपये की हानि के साथ 69,630 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 66 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की हानि के साथ 69,630 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 13,426 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.43 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

शीर्ष 5 समाचार