हाजिर मांग के कारण चांदी वाायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण चांदी वाायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 28, 2020 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी वायदा कीमत 1,287 रुपये की तेजी के साथ 68,796 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,287 रुपये यानी 1.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 68,796 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 14,384 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख को देखते हुए कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 2.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.52 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश