कमजोर मांग से चांदी वाायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से चांदी वाायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में वृहस्पतिवार को चांदी वायदा कीमत 758 रुपये की हानि के साथ 65,778 रुपये प्रति किलो रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 758 रुपये यानी 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,778 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 11,945 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.07 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


