शानदार तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 157.55 अंक और निफ्टी 41.20 अंक ऊपर चढ़े

शानदार तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 157.55 अंक और निफ्टी 41.20 अंक ऊपर चढ़े

शानदार तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 157.55 अंक और निफ्टी 41.20 अंक ऊपर चढ़े
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: July 30, 2018 10:24 am IST

मुंबई। वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार को शानदार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स आज 157.55 अंक अर्थात 0.42% चढ़कर 37,494.40 पर और निफ्टी 41.20 अंक यानि 0.37% बढ़कर 11,319.55 पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान सैंसेक्स 37533 पर और निफ्टी 11328 के उच्चस्तर पर पहुंच गया था, लेकिन कारोबार बंद होते तक थोड़ा नीचे लौटे

कारोबारी सत्र के दौरान आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त नजर आई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.30% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.55% की बढ़त रही। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.11% तक उपर चढ़कर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी का हिसाब मांगो अभियान 1 से, विधानसभावार 10,000 नुक्कड़ सभाएं

इसी तरह आज बैंक, फार्मा, ऑटो, मेटल शेयरों में बढ़त रही। बैंक निफ्टी इंडेक्स 177 अंक बढ़कर 27814 के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी ऑटो में 0.54%, निफ्टी मेटल में 0.62%, निफ्टी फार्मा में 0.88% की बढ़त रही।

कारोबार के दौरान आज टॉप गेनर्स शेयर्स में आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आइडिया रहे जबकि टॉप लूजर्स में इंफोसिस, एचसीएल टेक, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक, अदानी पोर्ट्स के शेयर्स रहे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में