मजबूती के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 112.18 और निफ्टी 37.15 अंक ऊपर
मजबूती के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 112.18 और निफ्टी 37.15 अंक ऊपर
मुंबई। वैश्विक बाजार के मजबूत रुख के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने नई ऊंचाई को छुआ। सेंसेक्स आज 112.18 अंक यानि 0.30% बढ़कर 37,606.58 पर और निफ्टी 37.15 अंक यानि 0.33% बढ़कर 11,356.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सैंसेक्स 37644 पर और निफ्टी 11363 की ऊंचाई पर पहुंच गया था, जो कि बाद में फिर नीचे लौटा।
कारोबारी सत्र के दौरान आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.33% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.26% की बढ़त रही। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.40% तक बढ़कर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : लाल किले से 15 अगस्त के भाषण के लिए पीएम मोदी ने जनता से मांगे सुझाव
वहीं आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में गिरावट नजर आई। बैंक निफ्टी इंडेक्स 78 अंक गिरकर 27764 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ऑटो में 0.45%, निफ्टी फार्मा में 0.70%, निफ्टी आईटी में 1.16%, निफ्टी मेटल में 0.45% की बढ़त रही।
आज के टॉप गेनर्स में टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डी लैब्स, एचयूएल, हीरो मोटोकॉर्प, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, रिलायंस के शेयर्स रहे जबकि टॉप लूजर्स में आइडिया, ऐक्सिस बैंक, आइशर मोटर्स, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, एसबीआई, आईटीसी के शेयर्स रहे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


