सुक्खू ने मुख्यमंत्री मछुआरा योजना के तहत 1,500 मछुआरों को अंतरित किए 52.50 लाख रुपये

सुक्खू ने मुख्यमंत्री मछुआरा योजना के तहत 1,500 मछुआरों को अंतरित किए 52.50 लाख रुपये

सुक्खू ने मुख्यमंत्री मछुआरा योजना के तहत 1,500 मछुआरों को अंतरित किए  52.50 लाख रुपये
Modified Date: August 12, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: August 12, 2026 10:21 pm IST

शिमला, 12 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले के 1,500 मछुआरों को मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से बुधवार को कुल 52.50 लाख रुपये अंतरित किए।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने मछुआरा समितियों पर लगाए गए पांच गुना जुर्माने को माफ करने और कोल्ड स्टोरेज इकाई स्थापित करने के लिए सब्सिडी को 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने की घोषणा की।

सुक्खू ने राज्यभर के मछुआरों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने के लिए 50 लाख रुपये और मछुआरों के लिए लैंडिंग सुविधाएं विकसित करने के मकसद से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 10 संपर्क सड़कों का निर्माण पूरा करने के मकसद से प्रत्येक के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सरकारी डिग्री कॉलेज झंडूता में बीसीए और बीबीए की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की।

भाषा यासिर योगेश

योगेश


लेखक के बारे में