वीवो का वी20एसई स्मार्टफोन पेश

वीवो का वी20एसई स्मार्टफोन पेश

वीवो का वी20एसई स्मार्टफोन पेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: November 2, 2020 1:33 pm IST

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) स्मार्टफोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी वीवो इंडिया ने नया फोन ‘वी20 स्पेशल एडिशन’ (वी20एसई) पेश किया। इसमें कंपनी ने रात में सेल्फी खींचनें में सक्षम 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

कंपनी के ब्रांड रणनीति निदेशक निपुण मार्या ने एक वर्चुअल बातचीत में कहा, ‘‘इस श्रृंखला में कंपनी ने पहले वी20 फोन पेश किया था जिसमें ‘आंखों पर कैमरा फोकस’ करने का प्रमुख फीचर दिया गया था। वी20एसई में कंपनी सेल्फी कैमरा में रात में भी अच्छी फोटो खींचने का फीचर दे रही है।’’

वी20एसई में आठ जीबी रैम, 128 जीबी इंटरनल मेमोरी और 4100 एमएएच की बैटरी है। फोन में पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल, आठ मेगापिक्सल और दो मेगापिक्सल के तीन कैमरे हैं।

इसकी कीमत 20,990 रुपये है।

भाषा शरद मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में