वार्नर ब्रदर्स के शेयरधारकों ने 81 अरब डॉलर में कंपनी की बिक्री को मंजूरी दी

वार्नर ब्रदर्स के शेयरधारकों ने 81 अरब डॉलर में कंपनी की बिक्री को मंजूरी दी

वार्नर ब्रदर्स के शेयरधारकों ने 81 अरब डॉलर में कंपनी की बिक्री को मंजूरी दी
Modified Date: April 23, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: April 23, 2026 8:56 pm IST

न्यूयॉर्क, 23 अप्रैल (एपी) वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के शेयरधारकों ने बृहस्पतिवार को 81 अरब डॉलर में कंपनी की बिक्री को मंजूरी दी। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को स्काईडांस के स्वामित्व वाली पैरामाउंट ने खरीदा है।

इस मंजूरी ने उस महा विलय को अंतिम पड़ाव के और करीब पहुंचा दिया है, जो हॉलीवुड और व्यापक मीडिया परिदृश्य को पूरी तरह से बदल सकता है।

प्रारंभिक गणना के अनुसार बृहस्पतिवार को हुए मतदान में वार्नर के अधिकांश शेयरधारकों ने इस सौदे के पक्ष में मतदान किया।

पैरामाउंट पूरी वार्नर कंपनी को खरीदना चाहती है – जिसमें एचबीओ मैक्स, हैरी पॉटर जैसी प्रसिद्ध फ़िल्में और सीएनएन भी शामिल है। यह सौदा 31 डॉलर प्रति शेयर के नकद भुगतान पर होना तय हुआ है।

कंपनी के शेयरधारकों से हरी झंडी मिलने के बाद इस विलय के हकीकत बनने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, इस सौदे को अभी भी नियामक समीक्षाओं का सामना करना पड़ेगा।

एपी पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में