नये वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश में महंगा हुआ दूध
नये वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश में महंगा हुआ दूध
इंदौर, एक अप्रैल (भाषा) गर्मियों के मौसम में पशु आहार की बढ़ती कीमतों के कारण मध्यप्रदेश के कई स्थानों में विक्रेताओं ने बुधवार से दूध के खुदरा दामों में दो से चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। विक्रेताओं के एक संगठन के शीर्ष पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
मध्यप्रदेश दूध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, भोपाल, जबलपुर और अन्य स्थानों में खुले दूध के खुदरा दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है।
उन्होंने बताया, ‘‘इंदौर में 60 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला खुला दूध अब 63 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है।’’
मथुरावाला ने कहा कि अन्य शहरों में स्थानीय हालात के मुताबिक दूध के मूल्यों में इजाफा किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘गर्मियों के मौसम के दौरान हरे चारे की किल्लत और पशु आहार की कीमतों में इजाफे के कारण हमें दूध के दाम बढ़ाने पड़े हैं। गर्मियों में मवेशियों की दूध उत्पादन क्षमता वैसे भी कम हो जाती है।’ भाषा हर्ष
शोभना अजय
अजय

Facebook


