जेरोधा निवेश बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी में, सेबी की मंजूरी का इंतजार

जेरोधा निवेश बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी में, सेबी की मंजूरी का इंतजार

जेरोधा निवेश बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी में, सेबी की मंजूरी का इंतजार
Modified Date: June 29, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: June 29, 2026 3:40 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म जेरोधा ने अपनी वित्तीय सेवाओं का दायरा बढ़ाने के मकसद से बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

सेबी के अनुसार, जेरोधा की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जेरोधा कॉरपोरेट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से यह आवेदन किया गया है।

आवेदन 27 अप्रैल को किया गया, जो फिलहाल सेबी के पास विचाराधीन है।

अगर कंपनी को मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस मिल जाता है, तो वह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का प्रबंधन, कंपनियों को पूंजी जुटाने संबंधी परामर्श तथा अन्य सेवाएं प्रदान कर सकेगी।

वर्तमान में जेरोधा के पास 1.6 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

ब्रोकरेज कारोबार के अलावा कंपनी अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन इकाई जेरोधा एएमसी के माध्यम से म्यूचुअल फंड कारोबार भी संचालित करती है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में