TS Singhdeo Accepted Brijmohan Agrawal Challenge: टीएस सिंहदेव ने स्वीकार की बृजमोहन अग्रवाल की चुनौती, कह दी ये बड़ी बात
TS Singhdeo Accepted Brijmohan Agrawal Challenge: टीएस सिंहदेव ने स्वीकार की बृजमोहन अग्रवाल की चुनौती, कह दी ये बड़ी बात
TS Singhdeo on Babri Mosque. Image Source- File
TS Singhdeo Accepted Brijmohan Agrawal Challenge: रायपुर। छत्तीसगढ़ का राजधानी में होने वाले रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस इस सीट पर जीत के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। तो वहीं, इस सीट पर राज कर चुके बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को बड़ी चुनौती दे डाली है। तो इधर पूर्व डिप्टी सीएम रहे टीएस सिंहदेव ने उनकी चुनौती को स्वीकार भी कर लिया है।
Read More : आखिर ऐसा क्या हुआ कि मंत्री के सामने ही भड़क उठीं BJP विधायक? कहा- ‘अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं इन्हें मारूंगी’
टीएस सिंहदेव ने कहा कि, बृजमोहन अग्रवाल की चुनौती हमें स्वीकार है। हम बृजमोहन अग्रवाल से ₹1 की शर्त भी लगाने को तैयार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को बहुत ज्यादा वोट मिलेंगे और जितेंगे भी। दरअसल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को बड़ी चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस इस चुनाव से ज्यादा वोट लाकर दिखाए। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार ज्यादा वोट पाकर दिखाए। बता दें कि, 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 41 हजार 544 वोट मिले थे। वहीं, बृजमोहन अग्रवाल 67हजार 719 वोट से जीते थे।
Read More : RBI Penalty on South Indian Bank: SBI और HDFC के बाद अब इस बड़े बैंक पर आरबीआई ने लगाया जुर्माना, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा असर? जानें यहां
इधर, बृजमोहन अग्रवाल की चुनौती पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा अति उत्साह में है। बृजमोहन अग्रवाल के पास खुद का एक वोट है, आम जनता के पास भी एक वोट है। फिर भी ऐसा अहंकार सही नहीं है। अगर वो जनता को अपना वोट बैंक समझ रहे है तो उसके लिए बधाई हो। बता दें कि, 13 नवंबर 2024 को इसी सीट पर उपचुनाव होना है, जिसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा। भाजपा ने जहां सुनील सोनी को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में देखना होगा कि, उपचुनाव में रायपुर दक्षिण की जनता किस पर अपना भरोसा जताएगी।

Facebook


