Balrampur news: गांव में बढ़ता ही जा रहा दहशत का माहौल, डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे लोग..! जानें क्या है माजरा

गांव में बढ़ता ही जा रहा दहशत का माहौल, डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे लोग..! जानें क्या है माजरा The atmosphere of panic is increasing in the village

Balrampur news: गांव में बढ़ता ही जा रहा दहशत का माहौल, डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे लोग..! जानें क्या है माजरा

On reaching the tiger's village, the forest team advised the villagers not to go to the forest.

Modified Date: March 12, 2023 / 04:52 pm IST
Published Date: March 12, 2023 4:49 pm IST

बलरामपुर। जिले में टाइगर को खौफ कम नहीं हो रहा है। आदमखोर बाघ देर रात को सिंदूर नदी के पास पिपरौल में देखा गया है और लोगों ने इसे अपने कैमरे में भी कैद किया है। बेखौफ होकर टाइगर सड़क के किनारे घूमता हुआ दिखाई दिया है, जिससे लोगों में काफी भय व्याप्त हो गया है।

Read more: 3 महिला समेत सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पूछताछ में बताई नक्सली बनने की कहानी, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

अपनी भूख मिटाने के लिए बाघ ने अभी तक सिर्फ जंगली जानवरों का ही शिकार किया है, लेकिन बाघ के सड़क के किनारे और गांव के करीब पहुंच आने के कारण ग्रामीण बेहद भयभीत हैं। फिलहाल फॉरेस्ट की टीम ने एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को जंगल ना जाने की सलाह दी है। कुछ कुछ घंटे में ही बाग की लोकेशन लगातार बदल रही है। ऐसे में वन विभाग की टीम के लिए भी बाघ पर नजर रख पाना परेशानी का सबब बन गई है। तस्वीरों में साफ़ देखा जा रहा है कि विशालकाय टाइगर किस तरह से मुख्य मार्ग में घूम रहा है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में