CG Crime News: छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी चोर, पहले बर्तन बेचने के बहाने करते थे रेकी, फिर वारदात को देते थे अंजाम, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश
छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी चोर, पहले बर्तन बेचने के बहाने करते थे रेकी, Bangladeshi thieves in Chhattisgarh, first used to do recce on pretext of selling utensils

CG Crime News
महासमुंदः CG Crime News छत्तीसगढ़ में महासमुंद पुलिस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 बांग्लादेशी समेत अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से 58 लाख 52 हजार के आभूषण, 7 हजार रुपये नगद और एक बाइक जब्त किया है। महासमुंद के थाना सांकरा, बसना और सरायपाली क्षेत्र में इन आरोपियों ने 9 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया था।
CG Crime News पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों का पहले भी चोरी का अपराधिक रिकार्ड रहा है, जिसमें मुख्य आरोपी मिलन मण्डल रायगढ़ जिले में जेल भी रह चुका है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए बर्तन बेचने वाले बनते थे और सूने मकानों पर नजर रखते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी मिलन मंडल साल 2003 से लगातार 10 बार भारत आ चुका है. वह सभी अवैध तरीके से लोगों को बांग्लादेश से भारत लाने और भारत से बांग्लादेश भेजने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी अफसर मण्डल चोरी से मिलने वाले पैसे और माल को हवाला के माध्यम से बांग्लादेश भेजता था।
दूसरे जिलों में भी चोरी की वारदात
आरोपी मिलन मंडल पूर्व में भी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, रामानुजगंज, बलरामपुर, पेंड्रा, रायगढ़ में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। जिला रायगढ़ के थाना चक्रधर नगर में उसके खिलाफ पहले से दो अपराध और कोतरा रोड में एक चोरी की अपराध दर्ज है। यही नहीं 2022 में रायगढ़ जेल में 2 साल का सज़ा काट चुका है। मिलन मंडल 2024 में रायगढ़ जेल से रिहा होने के बाद सरायपाली बसना सांकरा क्षेत्र में पहले फेरी वाले के रुप मे रेखी करता फिर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महासमुंद पुलिस ने 2 बांग्लादेशी नागरिकों और एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bangladeshi thieves in Chhattisgarh, first used to do recce on pretext of selling utensils
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm