Bilaspur Forest Department Scam: छत्तीसगढ़ में लाखों का गोबर खाद घोटाला, सच सामने आते ही नप गए ये अधिकारी, जानिए कैसे चलता था फर्जीवाड़ा का खेल
Bilaspur Forest Department Scam: बिलासपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक ने सहायक ग्रेड-2 और कैंपा शाखा प्रभारी भूपेंद्र कुमार साहू को वित्तीय अनियमितता और कूट रचित दस्तावेजों के सहारे लाखों गबन करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
Bilaspur Forest Department Scam
- गोबर खाद खरीदी में 14.77 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप
- कैंपा शाखा प्रभारी भूपेंद्र साहू तत्काल प्रभाव से निलंबित
- नरवा विकास और ग्रीन क्रेडिट योजनाओं की जांच भी तेज
Bilaspur Forest Department Scam: वन विभाग में वित्तीय हेराफेरी के बड़े मामले में बिलासपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक (CCF) मनोज कुमार पाण्डेय ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सहायक ग्रेड-2 और कैंपा (CAMPA) शाखा प्रभारी भूपेंद्र कुमार साहू को वित्तीय अनियमितता और कूट रचित दस्तावेजों के सहारे लाखों गबन करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह पूरी कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद की गई है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 में वृक्षारोपण कार्य के लिए की गई गोबर खाद खरीदी में व्यापक फर्जीवाड़ा हुआ था।
आरोपी कर्मचारी ने फर्जी प्रमाण-पत्रों और कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर 14.77 लाख रुपये का अवैध लेखा समायोजन किया था। इसके अलावा समिति सचिवों पर अनैतिक दबाव बनाकर शासकीय राशि आहरित करने की शिकायत भी सच पाई गई। आदेश के मुताबिक, भूपेंद्र साहू ने वरिष्ठ अधिकारियों को अंधेरे में रखकर गलत तरीके से एल.ओ.सी. तैयार करवाई और जांच के दौरान भी गुमराह करने वाले बयान दिए। विभाग ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन और घोर वित्तीय कदाचार मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बिलासपुर तय किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नरवा विकास और ग्रीन क्रेडिट जैसी अन्य योजनाओं में भी गड़बड़ी की शिकायतें हैं, जिनकी जांच तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें
- Twisha Sharma Case Lawyer Statement: अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा त्विशा शर्मा का शव, इधर समर्थ के वकील ने किया बड़ा दावा
- Jio Special Offer Plan: जियो यूजर्स को मई 2027 तक नहीं कराना होगा रिचार्ज! हर रोज 2.5GB डेटा के साथ फ्री कॉलिंग भी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बीच करोड़ों मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत
- ओडिशा : श्राद्ध भोज में भोजन करने के बाद चार लोगों की मौत, 20 से अधिक बीमार
- बीसीसीआई और विदेशी बोर्ड को आईपीएल में खिलाड़ियों की उपलब्धता पर सहमति बनानी होगी: बर्मन

Facebook


