CMHO कार्यालय में फूटा कोरोना बम, DPM सहित 7 डॉक्टर और कर्मचारी मिले संक्रमित, मचा हड़कंप
DPM सहित 7 डॉक्टर और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले है। इतनी संख्या में कोरोना संक्रिमतों की पुष्टि होने के बाद CMHO कार्यालय में हड़कंप मच गया।
मुंगेलीः Corona bomb exploded in CMHO office in mungeli छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच अब मुंगेली जिले के CMHO कार्यालय में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां DPM सहित 7 डॉक्टर और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले है। इतनी संख्या में कोरोना संक्रिमतों की पुष्टि होने के बाद CMHO कार्यालय में हड़कंप मच गया। वहीं अब 5 दिनों के लिए CMHO कार्यालय को सील कर दिया गया है।
Read more : भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा, सुखमति मांझी बनी अध्यक्ष, जागेन्द्र देवांगन चुने गए उपाध्यक्ष
Corona bomb exploded in CMHO office in mungeli बता दें कि प्रदेश में सोमवार को 698 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1942 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रायपुर में 222 मरीज, दुर्ग में 43, बिलासपुर में 133, रायगढ़ में 103, कोरबा 39, जांजगीर चांपा में 26 नए मरीज मिले हैं।

Facebook


